ABSLM -सिरसा-04-10-2016
श्री बंसीवट मंदिर की मर्यादा को भंग करने वाले अधिकारी एआरओ कंवर सिंह यादव के खिलाफ हरियाणा सरकार व प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के विरोध में अनशन पर चल रहे मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा का अनशन आज चौथे दिन में पहुंच गया है।
सीताराम शर्मा की तबीयत में आज काफी गिरावट देखी गई और उनके वजन में भी कमी हुई है। शारीरिक हलचल में भी कमजोरी की झलक दिखाई देने लगी है। सीताराम पुजारी द्वारा किए जा रहे अनशन के समर्थन में आज सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, सिरसा के विधायक मक्खन लाल सिंगला, हलोपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा, इनेलो के वरिष्ठ नेता वीरभान मेहता, जिलाध्यक्ष पदम जैन, प्रदेश कांग्रेस महासचिव नवीन केडिया, लीलाधर सैनी, कांग्रेस नेता आनंद बियाणी, जयसिंह कुसुंबी, प्रेम शर्मा, नगर पार्षद विकास जैन, पार्षद प्रतिनिधि हरदास रिंकू सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। आज सीताराम पुजारी के साथ अनशन पर 5 श्रद्धालु महंत राणा पुरी महाराज, हरीश सोनी, सीताराम गुप्ता, सज्जन कुमार व सुभाष खत्री उनके समर्थन में बैठे और सरकार व प्रशासन से मांग की कि दोषी अधिकारी यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीताराम शर्मा के समर्थन में आए इनेलो नेताओं सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, विधायक मक्खन लाल सिंगला, जिलाध्यक्ष पदम जैन व वीरभान मेहता ने सीताराम पुजारी को अपना समर्थन देते हुए कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं से खेलने वाले लोगों को इनेलो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और जिस भी अधिकारी ने मंदिर की मर्यादा को भंग किया है, उसके खिलाफ सरकार को सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं में पनप रहा रोष समाप्त हो सके।
इनेलो नेताओं ने कहा कि उनका पूरा समर्थन सीताराम पुजारी के साथ है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा पर दर्ज किया गया झूठा केस वापस लिया जाए। हलोपा उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए गलत हरकतों पर उतरी हुई है और अपने दोषी अधिकारी को सजा देने की बजाय कांग्रेस नेता होशियारी लाल पर झूठा मामला दर्ज करके उन्हें प्रताडि़त कर रही है। गोबिंद कांडा ने कहा कि हमारा समर्थन सीताराम पुजारी और होशियारी लाल शर्मा के साथ है। और हम ये मांग करते हैं कि सरकार व प्रशासन दोषी अधिकारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे और झूठा केस वापस हो। इस मौके पर श्याम लाल मेहता ,पूर्व पार्षद प्रेम शर्मा, हरजिंद्र सिंह बब्बू पूर्व सरपंच, राजेंद्र शर्मा, संगीत कुमार, हरबंस लूथरा, कैलाश कानूनगो, घनश्याम शर्मा, साधु सैनी, राजेंंद्र मकानी, पटवारी भाट, बीडी शर्मा, योगेश शर्मा, कृष्ण सैनी, सुभाष बजाज, मुकेश शर्मा, रामकुमार निरंकारी, जिला व्यापार मंडल के प्रधान हीरालाल शर्मा, पूर्ण गिरधर, संजय चांवरिया, हंसराज मोरवाल, ओमप्रकाश सैनी, बंसीलाल नाहर, सुरेंद्र सिंह छिंदा, वेदप्रकाश सैनी, अजय कुमार,कमल रंधावा सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है