AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

डॉ. अशोक तंवर पर हुए कातिलाना हमले के बाद अनेक नेता उनका कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचे

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर-2016

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पर हुए कातिलाना हमले के बाद राममनोहर लोहिया अस्पताल में उनसे मिलने आने वाले नेताओं का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार देर शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा, आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई सहित अनेक नेता उनका कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीज, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शकील अहमद, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बडि़ंग, महासचिव जनार्दन द्विवेदी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रभारी आशा कुमारी, एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दूड़ाराम, पूर्व मंत्री रामकिशन फौजी, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व विधायक कुलबीर बेनीवाल, संजय छोकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र बबली, होशियारी लाल शर्मा, आनंद बियाणी, अमित सोनी, अनिल शर्मा, रमन सर्राफ, मनमोहन मिढ़ा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, एचपीसीसी के उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली, ओमप्रकाश केहरवाला, शीशपाल केहरवाला, राजेश अंबरसर, कुलदीप सोनी, प्रदीप जैलदार, धर्मपाल कटारिया, डॉ. अशोक तंवर के पिता दिलबाग सिंह तंवर, चांग आश्रम के गद्दीनशीन संत स्वामी मंगलानंद जी महाराज, विशाल सिंगला सहित अनेक नेता व गणमान्य लोग अशोक तंवर का हालचाल जानने के लिए दिल्ली राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
डॉ. तंवर को आज आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल में डॉ. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर, पुत्र अनिरुद्ध माकन तंवर व आदिकर्ता तंवर भी मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री भी डॉ. तंवर का हालचाल जानने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि वीरवार देर शाम नई दिल्ली में किसान रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों ने डॉ. अशोक तंवर सहित दर्जनभर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कातिलाना हमला कर दिया था जिसमें डॉ. अशोक तंवर सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए जिनका उपचार राममनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है