Abslm 14-08-2017 लछमण सिह स्वतंत्र
बवाना उपचुनाव आम आदमी पार्टी के लिए नाक की लड़ाई बन चुकी है। यही कारण है कि
चुनाव में फतह हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर दिल्ली
सरकार के सभी मंत्री यहां चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने
कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए एक अदद सीट पर जीत हासिल करने को पूरी एडी-चोटी
का जोर लगा दिया है। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब तक बवाना में चार बार से ज्यादा
दौरा कर चुके हैं।
इस बीच उन्होंने केवल यहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया है, बल्कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर
लोगों से मुलाकात भी की। इसी तरह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन भी यहां पर
लगातार संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने तो
बवाना में ही अपना डेरा डाल दिया है। आम आदमी पार्टी तिमारपुर
विधानसभा टीम भी जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष
नरेश कुमार व इंदर राज मौर्या ,रजनी के नेतृत्व मे अपना अथक प्रयास कर
जनसम्पर्क अभियान कर रही है
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है