AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

आजाद युवा संगठन ने मनाई सुभाषचंद्र बोस जयंती

abslm 23/1/2022 एस• के• मित्तल     

सफीदों,    आजाद युवा संगठन द्वारा नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित जैन स्थानक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रवि मलिक ने की। इस मौके पर युवाओं ने नेताजी की प्रतीमा पर फूल चढ़ाकर उन्हे अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। अपने संबोधन में रवि मलिक ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजों का विरोध करते हुए लोगों को आजादी की क्रांति में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। 

यह भी देखें:-



बीजेपी प्रैस प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल को सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर सुनिए… 
सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में जानकीनाथ बोस के यहां हुआ था। नेताजी एक राजनेता और बुद्धिजीवी थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों का मुकाबला करने के लिए एक सैन्य रेजिमेंट, आजाद हिंद फौज की स्थापना की। इसके साथ ही सुभाष चंद्र बोस ने एक महिला बटालियन रानी झांसी रेजिमेंट की भी स्थापना की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा ले तथा देश को अनंत ऊंचाइयों पर लेकर के जाएं। इस मौके पर हिमलेश जैन, नीटू धीमान, दीपक, राजू, अजय व सावन मौजूद थे।

फोटो कैप्शन 6.: जयंती कार्यक्रम में मौजूद संस्था के पदाधिकारीगण।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है