abslm 14/02/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर की स्वयंसेविकाओं ने नगर की स्वामी गौरक्षानंद पहुंचकर वहां साफ-सफाई की तथा गौसेवा में अपना हाथ बंटाया। इस मौके पर डीपी रणधीर सैनी, सुलेखा व रेखा विशेष रूप से मौजूद थीं। अपने संबोधन मे डीपी रणधीर सैनी ने कहा कि गौसेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। एक गाय में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। गाय अपने आप में चलता-फिरता औषधालय है। गाय से प्राप्त होने वाले पदार्थ मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बेहद हितकारी है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन का कुछ समय गौसेवा में अवश्य लगाएं।
यह भी देखें:-
वार्ड 14 में कॉलोनी वासी क्यों इक्ट्ठा हुए… क्या है उनकी समस्या… देखिए लाइव…
फोटो कैप्शन 5.: गौशाला में साफ-सफाई करती हुईं स्वयंसेविकाएं।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है