AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सरकार और प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं देने पर हिंदुवादियों ने जताया रोष हर हर महादेव के नारे के साथ किया सांकेतिक जलाभिषेक

abslm 29/8/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,     विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति सफीदों नगर के संयुक्त तत्वावधान में नगर की पुरानी चुंगी स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में सांकेतिक जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप सफीदों नगर अध्यक्ष जयदेव माटा ने की। इस अवसर पर हिंदुवादी संगठनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ता ने मेवात यात्रा की अनुमति ना देने पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया और ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा में अपना बलिदान देने वाली हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी आस्था के साथ कतारबद्ध होकर मंदिर के पुरोहित रवि त्रिपाठी के सानिध्य में मंत्रोचारण के बीच भगवान शंकर का सांकेतिक जलाभिषेक किया गया।

इस मौके पर जुटी महिलाओं ने भगवान शंकर के यशोगान में मधुर भजन गाकर सारा वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा। अपने संबोधन में रोहतक विभाग मातृशक्ति संयोजिका दर्शना गौतम ने कहा कि ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा में अपना जीवन बलिदान करने वाली आत्माओं का कर्ज पूरा हिंदू समाज कभी भी उतार नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा मेवात ब्रजमंडल यात्रा के लिए अनुमति प्रदान ना करने पूरे हिंदू समाज में गहरा रोष है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला जींद के उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला मंत्री प्रमोद गौतम, जिला संपर्क प्रमुख सत्यदेव चौबे, राजू वर्मा, कविता शर्मा, बबली बंसल, शीला गर्ग, हेमलता कश्यप, सोमवती शर्मा, मुकेश वर्मा, सुरेश बजरंगी, मुकुल बजरंगी, अनिल कुश, अजीत धीमान, अंकुश गोयल, संदीप धीमान, नीटू धीमान, सुमन धीमान व सुदेश मौजूद थीं।
 
फोटो कैप्शन 29एसएफडीएम2.: कार्यक्रम में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है