AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गांव हाट में गाय ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म

abslm  5/9/2023 एस• के• मित्तल   

सफीदों, उपमंडल के गांव हाट में पशुपालक एवं गौभक्त तकदीर के यहां एक गाय ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में दो बच्छियां व एक बछड़ा शामिल है। गाय के साथ तीन बच्चों के जन्म देने पर पशुपालक के परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों का इनको देखने के लिए तकदीर के घर पर तांता लगा हुआ है। पशुपालक तकदीर ने बताया कि उसके यहां सुबह 6 बजे गाय ने एक साथ दो बच्छियों व एक बछड़े को जन्म दिया है। गाय ने पूरे आराम से बिना किसी ज्यादा तकलीफ के इन तीनों बच्चों को जन्म दिया है। उसकी यह गाय तीसरी बार ब्याही है। इससे पहले वह दो बार एक-एक बच्छियों को जन्म दे ख्चुकी है। भगवान व गौमाता के आशीर्वाद से उनके भाग्य खुल गए है।




किसान तकदीर ने बताया कि उसने वैज्ञानिक तरीके से नहीं बल्कि देसी तरीके से गांव में बाबा गिरड़ी दास के यहां मौजूद बैल से गाय का गर्भाधान करवाया था। उसके फलस्वरूप इस गाय ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। उसने अपने जीवन में ऐसा मामला पहली ही बार देखा है। अक्सर इंसान द्वारा दो जुडवां बच्चों को जन्म दिए जाने की बातें तो सुनी थी लेकिन गाय द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देना पहली बार अपनी आंखों से देखा है। तकदीर ने बताया कि यह गाय इस वक्त करीब 12 किलोग्राम दूध दे रही है। पहले वह इस गाय को दूध बेच देता था लेकिन अब उसने अपना फैसला बदल दिया है। वह इस गाय के द्वारा दिए जाने वाले सारे दूध को इसके तीनों बच्चों को ही पिलाकर बड़ा करेगा। इसके अलावा वह इस गाय को कभी  भी नहीं बेचगा। गांव ने लोगों ने भी बताया कि वे पहली बार ऐसा दृश्य देख रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि किसान तकदीर गौभक्त है और गौसेवा में उनकी विशेष आस्था रहती है। उन्होंने अपने यहां पर करीब 50 से 60 गायें पाल रखी है। वे बेसहारा गऊओं को भी अपने यहां पर संरक्षण प्रदान करके उनकी सेवा व संभाल करते हैं। इसके अलावा तकदीर बहुत अधिक उचित मूल्य पर गायों के दूध को बेचते हैं।
 
फोटो कैप्शन 5एसएफडीएम7.: गाय व उसके द्वारा दिए गए तीनों बच्चों के साथ गौपालक तकदीर।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है