AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

हिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत: कल्पना तिवारी

ABSLM  7/10/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,उत्तर प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सफीदों में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामरति वर्मा के निवास पर पहुंची। इस अवसर पर भाजपा महिला प्रभारी पुष्पा तायल, जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, जिला प्रभारी राजवंती पांचाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश शर्मा, सरोज भाटिया, गीता बिटानी, रीना, बबीता भी मौजूद रहे। इस मौके पर कल्पना तिवारी का जोरदार अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में कल्पना तिवारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मनोहर लाल सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। सरकार में पिछले नौ वर्षों से निरंतर न सिर्फ समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाने का काम किया गया है, अपितु आर्थिक रूप से भी समस्त महिलाओं मजबूत किया गया है। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही उनके लिए राष्ट्र निर्माण में भाग लेने के अवसर भी खुलेंगे।

 
फोटो कैप्शन 6एसएफडीएम4.: कल्पना तिवारी का अभिनंदन करती हुई भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है