AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

स्कूल में मनाई गुरू नानक देव जयंती

abslm 24/11/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,    नगर के स्वामी निगमबोथ तीर्थ गीता विद्या मंदिर स्कूल में गुरु नानक देव जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्या रूचि कंसल ने की। इस मौके पर विद्यालय में श्री गुरुवाणी का पाठ रखा गया। 
स्कूल स्टाफ व बच्चों ने अपना शीश नवाया। बच्चों के द्वारा गुरु नानक देव जी एवं सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के बारे में बड़ी सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया। अपने संबोधन में रूचि कंसल ने कहा कि गुरु गुरुनानक देव जी का कहना था कि ईश्वर एक है, उनका नाम सत्य है। 

मन से मानवता की सेवा ही परमात्मा की सेवा है। उन्होंने बच्चों को गुरु नानक जी की 3 बड़ी शिक्षाओं के बारे में बताते हुए कहा कि नाम जपो, किरत करो और वंड छको। गुरु नानक देव ने मनुष्य को विनम्रता व भाईचारे से रहने की सीख दी है।
 
फोटो कैप्शन 24एसएफडीएम1.: गुरू नानक देव जी को नमन करते हुए प्राचार्या रूचि कंसल।
फोटो कैप्शन 24एसएफडीएम2.: कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है