AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सरोज भाटिया बनी अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की जिलाध्यक्ष

abslm 27/3/2024  एस• के• मित्तल   

सफीदों,  अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल हांडा ने राष्ट्रीय महासचिव  ज्योति कमल हांडा के अनुमोदन पर सफीदों निवासी सरोज भाटिया को जींद जिला की महिला अध्यक्षा बनाया है। उनकी इस नियुक्ति से समाज मे खुशी की लहर है और उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि सरोज भाटिया अखिल भारतीय भाटिया बिरादरी की राष्ट्रीय प्रभारी, बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बीजेपी सफीदों विधानसभा प्रभारी, सफीदों के 4 बूथों की शक्ति केंद्र पालक, वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल की महिला अध्यक्ष, कुटिया शांत सरोवर सफीदों की महिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ शहर की अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओ में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही हैं।

नवनियुक्त जिला महिला अध्यक्षा सरोज भाटिया को जींद जिला के अंतर्गत आने वाली पांचों विधानसभाओं क्रमश: जुलाना, सफीदों, जींद, उचाना कलां और नरवाना में महिला विधानसभा अध्यक्षों एवं कार्यकारिणियों के गठन का भी अधिकार दिया गया है। अपने संबोधन में सरोज भाटिया ने संगठन के आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन नेे उनको जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे वे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगी तथा ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ने का कार्य करेंगी।  


फोटो कैप्शन 26एसएफडीएम9.: नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष सरोज भाटिया।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है