AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गौ माता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा: अरविंद शर्मा

 abslm 19/3/2024 एस• के• मित्तल 

सफीदों,  विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। आज के समय में हम गाय की महता को भूलते जा रहे हैं और गोवंश गलियों व सड़कों पर कूड़ा कर्कट में मुंह मारने को मजबूर हैं। गौशाला प्रबंधन समितियों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा राज्य सरकारों के अथक प्रयास के बावजूद गोवंश की दयनीय स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों व साधन संपन्न परिवारों को भारतीय नस्ल की देसी गायों को अपने आंगन में बांधकर उनका पालन पोषण एवं संवर्धन का कार्य करना चाहिए। हम सभी सनातन धर्म प्रेमियों को देसी गाय के संरक्षण में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। गाय हमारी आस्था की प्रतीक है और हर भारतवाशी को गौ रक्षा के लिए आगे आना चाहिए और हर नागरिक को गौसेवा के प्रति जागृत होना चाहिए। गौशालाओं  दानवीरों को अधिक से अधिक दान देकर सहयोग देना चाहिए ताकि गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के कार्य सुचारू रूप से चल सके। 

वहीं केंद्र व राज्य सरकारों को देशी गोवंश रखने के लिए गौशालाओं को प्रोत्साहन राशि को बढ़ाना चाहिए। सरकारों के द्वारा गौकशी व गौतस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम व कड़े कानून बनाने चाहिए। पूरे देश में बूचड़खाने बंद होने चाहिए तथा गौमांस का निर्यात पूर्व से बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति का आधार है। सामाजिक संगठनों को एकजुट होकर गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए जोकि आज के समय की मांग भी है।

 
फोटो कैप्शन 18एसएफडीएम3.: विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है