AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मदनमोहन गौशाला में हुआ पिंगला भरथरी नामक सांग का मंचन

ABSLM,,,30/3/2024 एस• के• मित्तल 

सफीदों,  ऑल इंडिया यूथ वैलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में उपमंडल के गांव मुआना स्थित मदनमोहन तीर्थ गौशाला में पिंगला भरथरी नामक सांग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा, सतपाल प्रधान, राजेश शर्मा, किरणपाल राणा, राजा राम व सतीश वर्मा ने शिरकत की। संस्था की सचिव दीपिका ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस मौके पर सांगी संजय की टीम ने पिंगला भरथरी नामक सांग का मंचन करके सभी का मन मोह लिया। सांग में दिखाया गया कि उज्जैन के प्रसिद्ध राजा विक्रमादित्य के भाई का नाम राजा भतृरि था।

किसी समय में राजा भतृरि बहुत ज्ञानी राजा थे, लेकिन वे दो पत्नियां होने के बावजूद भी पिंगला नाम की अति सुंदर राजकुमारी पर मोहित गए। राजा ने पिंगला को तीसरी पत्नी बनाया। वे पिंगला के मोह में उसकी हर बात को मानते और उसके इशारों पर काम करने लगे। पिगला इसका फायदा उठाकर व्यभिचारिणी हो गई। 

वह घुड़साल के रखवाले से ही प्रेम करने लगी। उस पर मोहित राजा इस बात और पिंगला के बनावटी प्रेम को जान ही नहीं पाए। जब छोटे भाई विक्रमादित्य को यह बात मालूम हुई और उन्होंने बड़े भाई के सामने इसे जाहिर किया, तब भी राजा ने पिगला की चालाकी भरी बातों पर भरोसा करके विक्रमादित्य के चरित्र को ही गलत मान राज्य से निकाल दिया। लेकिन कुछ समय बाद पिगला की चरित्रहीनता उजागर हो गई। एक तपस्वी ब्राह्मण ने राजा भतृरि को अमर होने के लिए अमरफल भेंट किया। राजा पिगला पर इतने मोहित थे कि उन्होंने वह फल उसे दे दिया। राजा से मिला फल पिगला ने घुड़साल के रखवाले को दे दिया। उस रखवाले ने उसे वेश्या को दे दिया, जिससे वह प्रेम करता था। वेश्या यह सोचकर कि इस अमर फल को खाने से जिदगी भर वह पाप कर्म में डूबी रहेगी, राजा को यह कहकर भेंट करने लगी कि आपके अमर होने से प्रजा भी लंबे वक्त तक सुखी रहेगी। पिगला को दिए उस फल को वेश्या के पास देखकर राजा भतृरि के होश उड़ गए। उनको भाई की बातें और पिगला का विश्वासघात समझ में आ गया। राजा भृतहरि की आंखें खुली और पिगला के लिए घृणा भी जागी। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
 
फोटो कैप्शन 29एसएफडीएम1 व 2.: सांग का मंचन करते हुए सांगी कलाकार।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है