AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भागवत कथा का रसपान जीवन को धन्य बना देता है: विजयपाल सिंह

ABSLM  16/3/2024  एस• के• मित्तल 

सफीदों,  नगर के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित किए जा रहे चौथे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि सोनीपत लोकसभा से भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह मौजूद रहे। चित्रकूट से पधारे कथाव्यास शिवाकांत शुक्ल महाराज ने उनका स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। 

अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का रसपान जीवन को धन्य बना देता है। श्रीमद भागवत सुनने का लाभ भी कई जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है। श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। मनुष्य को जीवन परमात्मा ने दिया है, लेकिन जीवन जीने की कला हमें सत्संग से प्राप्त होती है। सत्संग का मनुष्य के जीवन में बड़ा महत्व है। भगवान भक्तों के वश में हैं। भगवान हमेशा अपने भक्तों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब जब धरती पर पापए अनाचार बढ़ता है, तब-तब भगवान श्रीहरि धरा पर किसी न किसी रूप में अवतार लेकर भक्तों के संकट को हरते हैं। उन्होंने कहा कि जब कंस के पापों का घड़ा भर गया तब भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लेकर कंस का अंत किया और लोगों को पापी राजा से मुक्ति दिलाई।


फोटो कैप्शन 15एसएफडीएम4.: एडवोकेट विजयपाल सिंह का सम्मानित करते हुए आयोजक संस्था के पदाधिकारीगण।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है