AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सरोज गोयल फिर बनी महिला अग्रवाल वैश्य समाज की जिलाध्यक्ष

abslm 20/3/2024 एस• के• मित्तल   

सफीदों,  सफीदों की समाजसेविका सरोज गोयल को महिला अग्रवाल वैश्य समाज का फिर से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी फिर से इस पद पर नियुक्ति से नगर के वैश्य महिलाओं व अग्रबंधुओं में खुशी की लहर है। सरोज गोयल की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला से सलाह-मशविरा करके महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ ने उनके द्वारा महिलाओं के प्रति किए गए बेहतरीन कार्यों को लेकर की है। अपनी नियुक्ति पर सरोज गोयल ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला व महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ समेत समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है।

अपने संबोधन में सरोज गोयल ने कहा कि समाज ने उनके ऊपर तो विश्वास व्यक्त किया है, उसके ऊपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि पूरे जींद जिला में वैश्य समाज की महिलाओं को संगठित करके उनको राजनीतिक व सामाजिक तौर पर आगे लाया जाए।

 
फोटो कैप्शन 19एसएफडीएम3.: नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष सरोज गोयल।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है