AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

विजयपाल सिंह ने मोहनलाल बड़ौली के लिए मांगे वोट

ABSLM 10/4/ 2024 एस• के• मित्तल 


सफीदों,  भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने सोमवार को उपमंडल के गांव लूदाना, गांगोली व पिल्लूखेड़ा में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल के समर्थन में जनसंपर्क भियान चलाया। उन्होंने गांव के लोगों से मुलाकात करके उन्हे भाजपा सरकार के कामों की जानकारी देते हुए मोहनलाल को ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने ईमानदारी से सबको साथ लेकर सबका विकास किया है और इसी के चलते लोगों का विश्वास भी उनमें बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं के साथ सामाजिक उत्थान का काम भी भाजपा की सरकार ने किया है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और जनता को सर्वोपरि मानकर ही भाजपा जनहित में विकास के सारे काम कर रही है।

भाजपा कार्यकर्ता सोनीपत लोकसभा के प्रत्याशी मोहनलाल को जिताने व मोदी जी के अबकी बार 400 पार के नारे को जीवंत रूप देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विजयपाल सिंह ने कहा कि जनता भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से खुश है। जनसंपर्क के दौरान लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा का इस बार 400 पार होना निश्चित है।

फोटो कैप्शन 8एसएफडीएम2.: गांवों का दौरा करते हुए एडवोकेट विजयपाल सिंह।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है