ABSLM 11-05-2024 एस• के• मित्तल
सफीदों, श्री ब्राह्मण समाज सफीदों के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर के ऐतिहासिक नागक्षेत्र मंदिर हाल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन को लेकर शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोचारण के बीच 11 कुण्डीय यज्ञ किया गया। इस यज्ञ में लोगों आहुति डालकर समाज की सुख शांति की कामना की। इस मौके पर जुटे ब्राह्मण समाज के साथ-साथ जुटे 36 बिरादरी के गणमान्य लोगों ने भगवान परशुराम प्रतीमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में 36 बिरादरी के मौजिज लोगों व विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हाल ही में पदम श्री से अलंकृत हुए लोक गायक महावीर गुड्डू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस समारोह में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, सोनीपत लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी के भाई माई राम बडौली, सोनीपत लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के भाई डा. सुशील शर्मा, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय बिट्टा व शिक्षाविद् नरेश सिंह बराड़ ने विशेष रूप से शिकरत करके भगवान परशुराम को नमन किया। वहीं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर राजपुरोहित पुरूषोत्तम कौशिक व श्याम स्वामी की संयुक्त अगुवाई में विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। उसके उपरांत नगर के विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नागक्षेत्र सरोवर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख बाजारों व मौहल्लों से होकर निकली। रास्ते भर 36 बिरादरी के लोगों ने पुष्पवर्षा करके जोरदार अभिनंदन किया तथा अनेक स्थानों पर जलपान का प्रबंध किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम इस कलियुग के जीवित देवताओं में से एक माने जाते हैं। अजर, अमर व अ
विनाशी चिरंजीवी भगवान परशुराम आज भी इस धरा पर विद्यमान है। भगवान परशुराम पराक्रम के कारक, सत्य के धारक और न्याय की प्रतिमूर्ति हैं। भगवान परशुराम ने अपने पराक्रम से हमेशा सर्व समाज के हित के कार्य किए।
फोटो कैप्शन 10एसएफडीएम1.: यात्रा में शामिल समाज के लोग।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है