AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के सफल आयोजन को लेकर किया धन्यवाद प्रस्ताव पेश

abslm 14/5/2024 एस• के • मित्तल 

सफीदों,   ब्राह्मण समाज की एक बैठक नगर के नागक्षेत्र मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा उपमंडल के प्रधान परसराम वत्स एवं पंचायत ब्राह्मणान सफीदों के प्रधान अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में विनोद मिश्रा एवं कृष्ण वत्स ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि सत्येंद्र भारद्वाज एवं संजीव गौत्तम ने संयुक्त रूप से ब्राह्मण सभा उपमंडल, पंचायत ब्राह्मणान सफीदों, समाज की 36 बिरादरी, सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों, रास कला मंच, परशुराम सेना, हरियाणवीं कलाकार मासूम शर्मा व वरिष्ठ नेता नवीन जयहिंद का जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। जिसका सभी ने एकसाथ तालियों की गड़गड़ाहट से अनुमोदन किया।

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि जन्मोत्सव में समाज के पास जो धनराशि बची है उससे नागक्षेत्र मंदिर में एक संबर्सीबल पंप सैट लगवाया जाएगा। संजीव गौत्तम ने बताया कि कई वर्षों के बाद इस प्रकार से भव्य आयोजन किया गया है। इस जन्मोत्सव में समाज की 36 बिरादरी ने शिरकत करके भगवान परशुराम को नमन करके उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। ब्राह्मण समाज के द्वारा यह एक अनूठी पहल शुरू की गई है और इस पहल का सभी समाज के लोगों को अनुसरण करना चाहिए। भगवान, महापुरूष व संत किसी एक बिरादरी या समाज के नहीं होते बल्कि वे सर्वसमाज के हुआ करते हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से सभी समाजों व वर्गों को साथ लेकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ओर अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

 
फोटो कैप्शन 13एसएफडीएम2.: बैठक में मौजूद ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि।  


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है