AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अपनी समस्याओं सर्विस सिक्योरिटी एक्ट 2024 में शामिल होने को लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री हरियाणा से मिले एसपीओ ( स्पेशल पुलिस फोर्स) के कर्मचारी

 abslm  27//3//2025Satnam Kamboj 

 समस्याओं को लेकर संत कबीर कुटिया चंडीगढ़  निवास स्थान मुख्यमंत्री  हरियाणा से मिले एसपीओ ( स्पेशल पुलिस फोर्स) के कर्मचारी |

वीरवार को एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर ) टीम के कर्मचारियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटिया चंडीगढ़  निवास स्थान पर मुख्यमंत्री  हरियाणा से मुलाकात की।

 इस दौरान एसपीओ कर्मचारियों ने माननीय  मुख्यमंत्री हरियाणा को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि  पूर्व कि काग्रेस सरकार में बर्खास्त किये गये HISF,HAP-819 के जवानों को तथा भूतपूर्व सेनिको को हरियाणा पुलिस में S.P.O.(SPECIAL POLICE OFFICER) के पद पर अनुबंध के आधार पर मोजुदा बीजेपी सरकार ने वर्ष 2016-17 में भर्ती कर लिया था | इन S.P.O. कि कुल संख्या पुरे प्रदेश में लगभग 11000 है | इनकी प्रत्येक कि मासिक सेलरी निश्चित 20000/- रूपये ही है | इसके इलावा इन्हें कोई भत्ता या अन्य खर्च नहीं दिया जाता | ये सभी SPO अपनी ड्यूटी एक सिपाही कि तरह सही व् भली भांति उच्च अधिकरियो के दिशा निर्देशों के अनुसार कर रहे है | इन HISF,HAP-819 और भूतपूर्व सेनिको को एक सरकार द्वारा एक उचित बोर्ड बना कर  सभी SPO को सवीकृत लगभग 11000 पदों  पर  साक्षात्कार और पूरी मेरिट और सभी प्रक्रिय  के अनुसार चयनित किया गया था   | जानकारी देते हुए एसपीओ सतनाम कम्बोज  ने बताया कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हरियाणा को हरियाणा पुलिस में लगे एसपीओ ( स्पेशल पुलिस ऑफिसर ) के कर्मचारी, जो कि अनुबंध के आधार पर लगे हुए हैं। उनको पड़ोसी राज्यों पंजाब, जम्मू और कश्मीर, व अन्य राज्यों (जहां पर एसपीओ और होम गार्ड के जवान भी पके किए हुए हैं) ने एसपीओ को पक्का किया हुआ है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस के एसपीओ को भी पक्के किये जाने या हरियाणा सरकार द्वारा एसपीओ को भी कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024 आई.ई. अधिनियम नंबर 17  NOTIFIED  ON  06  दिसंबर 2024 को अधिसूचित किया गया में शामिल किया जाए। वहीं एसपीओ सतनाम कम्बोज ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा ने हमें पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि आपको जल्दी ही सर्विस सिक्योरिटी एक्ट 2024 में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी से मुलाकात के बाद टीम के द्वारा मुख्यमंत्री के सीपीएससीएम श्री राजेश खुल्लर से भी मुलाकात की। उन्होंने ने हमारी फाइल की पैरवी और मुलकात  के लिए एडिशनल चीफ सेक्टरी होम डिपार्टमेंट सुमिता मिश्रा आईएएस से मिलने के लिए हरियाणा सिविल सेक्ट्रिएटेट चण्डीगढ़ भेजा। वहा सबधित अधिकारियो को इस बारे में विस्तार पूर्ण अवगत भी करवाया गया |

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है