abslm 25/3/2025
सफीदों (एस• के• मित्तल) : कश्यप-निषाद संगठन का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को नगर की महर्षि कश्यप धर्मशाला में आयोजित हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने शिरकत की। वहीं विशिष्टातिथि के रूप में चीफ व्हीप हरियाणा सरकार मा. रामकुमार कश्यप, कश्यप-निषाद संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मा. चतर सिंह कश्यप, राष्ट्रीय सचिव जगदीश कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर कश्यप ने की। आयोजक संस्था के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप व अन्य अतिथियों का फूलों की मालाएं व पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रवजलित करके किया गया।
की गई। अपने संबोधन में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कश्यप निषाद संगठन कई वर्षों से समाज हित में कार्य कर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकता के बंधन में बांधने के साथ-साथ राजनीतिक शैक्षणिक और सामाजिक तौर पर मजबूत बनाना है। संगठन के माध्यम से देशभर में महर्षि कश्यप के दिखाए हुए रास्ते पर समाज को चलाने का काम किया। अनेक संस्थाएं महर्षि कश्यप के नाम से देश में बनाई गई। संगठन की राजनीतिक चेतना से आज हरियाणा और यूपी में सरपंच, ब्लॉक समिति मेंबर, जिला परिषद मेंबर, विधायक और एमपी व मंत्री बने हैं। यह सिलसिला और संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
संगठन को मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर इकाइयां बनाई जाएंगी। संगठन की मजबूती के कारण ही देश में महर्षि कश्यप जयंती को प्रदेश स्तर पर मनाया जाता है और उस दिन अवकाश भी रहता है। राज्य मंत्री ने कहा कि वे और यह संगठन कश्यप समाज के साथ-साथ देशभर में पिछड़े समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे नशे से दूर रहकर महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर निरंतर तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हों। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप, राष्ट्रीय सचिव जगदीश कश्यप, तरसेम कश्यप, नरेंद्र कश्यप, सुनीता कश्यप, पार्षद नफे सिंह, दरयाव सिंह कश्यप, महेंद्र कश्यप, शमशेर कश्यप, राजेंद्र कश्यप, कुलदीप कश्यप, वेद कश्यप, सता राम कश्यप, शंकर, कर्मवीर कश्यप, वेद कश्यप, दलवीर कश्यप, धर्मवीर कश्यप, डॉ रणधीर कश्यप, कर्म सिंह कश्यप, रणधीर, सुलखनी, दिलीप कश्यप, पालाराम कश्यप, रणधीर, रामजी लाल कश्यप, आरडी कल्याण, रघुनाथ तंवर, एडवोकेट जयपाल कश्यप, रफल, एडवोकेट राजपाल कश्यप, रतन कश्यप व सुरेंद्र कश्यप सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 23एसएफडीएम1.: कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप व अन्य अतिथि।
फोटो कैप्शन 23एसएफडीएम2.: मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए आयोजक संगठन के पदाधिकारी।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है