AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

विहिप जिला उपाध्यक्ष ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के गौरक्षा अभियान का किया समर्थन गाय को दान की नहीं सम्मान की जरूरत: अरविंद शर्मा

abslm 16/3/2025

 

सफीदों (एस• के• मित्तल) : विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने जोशीमठ उत्तराखंड के ज्योतिष्पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज के गौरक्षा अभियान का समर्थन किया है। पत्रकारों से बातचीत में जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पिछले 34 दिनों से गौरक्षा के लिए प्रतीक्षा अभियान चलाकर सभी राजनीतिक दलों से पूछ रहे हैं कि वे गौरक्षा व संरक्षण के पक्ष में हैं या नहीं। 



इसके लिए उन्होंने आज 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में कार्यक्रम रखा था और उसकी सरकार व प्रशासन से विधिवत मंजूरी भी ली थी लेकिन सरकार ने कार्यक्रम से पहले ही उस मंजूरी को निरस्त कर दिया। अब शंकराचार्य 17 मार्च को दिल्ली में घूम-घूमकर राजनीतिक दलों के दफ्तरों के बाहर जाएंगे और उनका पक्ष जानेंगे। बड़ी चिंता का विषय है कि वक्फ बोर्ड को बचाने के आंदोलन को अनुमति मिल जाती है लेकिन गौहत्या बंदी के लिए शंकराचार्य को अकेले प्रतिक्षा की अनुमति भी नहीं मिल पाती। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राजनीतिक दलों को गौ माता पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए 17 मार्च तक का समय दिया है। अगर इस मुद्दे पर उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिलता है, तो वे देशव्यापी अभियान चलाएंगे। अरविंद शर्मा ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति की मान बिंदू है। गाय बचेगी तो हम सब बचेंगे। आज गाय को दान की नहीं सम्मान की जरूरत है। गौ हत्या के मुद्दे पर राजनीतिक दलों के द्वारा केवल वोट मांगे जाते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं होता कि वे वास्तव में गाय के पक्ष में हैं या नहीं। राजनीतिक दलों को इस विषय में अपनी सपष्टा जाहिर करनी चाहिए।
 
फोटो कैप्शन 16एसएफडीएम2.: विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है